कोटा/ सांगोद/ दीगोद। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र सांगोद में 26 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव जारी हुए हैं। बजट वर्ष 2025- 26 की घोषणा के अनुसार क्षेत्र की 75 किलोमीटर सड़कों के लिए 40 करोड रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संपर्क सड़क कुआं के माल से मंदारिया तक, हरिपुरा से जोलपा रोड हिंगी तक, एप्रोच सड़क स्टेट हाईवे 51 तालछी पुलिया से हरिपुरा सांगोद लिंक रोड तक, दांता नालोदी मिसिंग लिंक रोड़ की स्वीकृति जारी हुई है।
इसके साथ ही, गोयंदा से मंडा, बोरीना से चंद्रपुरा, फावा से निमोदा, बंजारों का टांडा से खीमच, हरिपुरा से तेलियाखेड़ी, हरिपुरा से पालेश्वर महादेव, करवाड से डूंगरली, नेशनल हाईवे 76 से तेजपुर ढाबा, सिमलिया से हनोतिया, अप्रोच सड़क खेड़ली महाराजा, एप्रोच सड़क चंद्रावला की भी स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इसके अलावा खेरूला नाले से बगावदा नाला, निमोदा उजाड़ रोड से पीपल्दा सांड तक, एमडीआर 252 से फतेहपुर खुश्क, संपर्क सड़क कुराड, संपर्क सड़क खड़िया उमरदा, अरनिया, संपर्क सड़क बालूहेड़ा, संपर्क सड़क फाटाखेड़ा से भीलोता, राष्ट्रीय राजमार्ग 52 से भीलखेड़ी, रंगपुर से किशनपुरा तकिया, ताथेड़ से खेड़ारामपुर और किशनपुरा से जाखोड़ा सड़क की भी स्वीकृति जारी हुई है।

