कोटा । कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी वर्गों के लिए 20 लाख करोड़ का आर्थिक पेकेज दिये जाने का स्वागत किया है। यह आर्थिक पेकेज कुटीर, गृह, लघु एवं मंझोले उद्योग एवं मजदूरों के लिए संजीवनी साबित होगा।
जो हमारे MSME के लिए करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है और हमारे भारत के आत्मनिर्भर संकल्प का मजबूत आधार है। जैन व माहेश्वरी ने बताया कि जब से लोक डाउन शुरू हुआ था तब से कोटा व्यापार महासंघ द्वारा केन्द्र सरकार से सभी वर्गों के लिए आर्थिक पैकेज की बराबर मांग की जाती रही है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान
कोटा व्यापार महासंघ ने इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से भी वार्ता की थी। इस पैकेज से सभी वर्गों को लाभ होगा। यह आर्थिक पैकेज कोरोना वायरस महामारी से सभी वर्गों को हुए नुकसान के लिए संजीवनी साबित होगा। इससे देश मजबूती की ओर बढ़ेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया।

