नई दिल्ली। एडवेंचर बाइक सेगमेंट में हलचल मचाने वाली एक नई बाइक ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री ले ली है। इटली की मशहूर बाइक निर्माता मोटो मोरिनी (Moto Morini) ने अपनी नई Alltrhike 450 को ग्लोबली अनवील कर दिया है। यह बाइक सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) और CFMoto 450 MT जैसी एडवेंचर बाइक्स को टक्कर देती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अभी के लिए प्री-ऑर्डर यूरोप में शुरू हो चुके हैं और इस साल सितंबर 2025 से डिलीवरी शुरू होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मोटो मोरिनी (Moto Morini) पहले से भारत में मौजूद है, इसलिए इसकी एंट्री यहां भी संभव मानी जा रही है।
मोटो मोरिनी Alltrhike 450 के फीचर्स
इस बाइक को एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए इसके कुछ मुख्य फीचर्स पर नजर डालते हैं। इसमें मजबूत चेसिस और सस्पेंशन सेटअप मिलता है। ये बाइक स्टील फ्रेम पर बनी है। इसमें 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर स्पोक व्हील्स मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट है। इसमें KYB का एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है। इसमें फ्रंट में USD फोर्क्स मिलता है। रियर में लिंक टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
पावरफुल इंजन
इसमें 450cc, लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। ये इंजन 44.2 bhp की पावर और 42 Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जो रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (RE Himalayan 450 और CFMoto 450 MT के बराबर है।
सेफ्टी और ब्रेकिंग
सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलती है। इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ सुरक्षित राइडिंग मिलती है। इसका ड्राई वेट 190 किलोग्राम है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 18.5 लीटर की है। ये लंबी राइड के लिए बढ़िया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 215mm का है।
टेक्नोलॉजी और स्टाइल
टेक्नोलॉजी और स्टाइल की बात करें तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, नेविगेशन सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन मिलती है। इसमें बग-आइड हेडलैम्प सेटअप मिलता है। इसमें बीक-स्टाइल फ्रंट फेंडर, बड़े रेडिएटर कवर्स और लंबा टेल सेक्शन मिलता है।
क्या भारत आएगी यह बाइक
मोटो मोरिनी (Moto Morini) पहले ही भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। यहां का एडवेंचर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में Alltrhike 450 जैसी बाइक की डिमांड निश्चित ही होगी। अगर यह भारत में आती है और इसकी कीमत सही रखी जाती है, तो यह बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) और CFMoto 450 MT को सीधी चुनौती दे सकती है।

