नई दिल्ली। कम कीमत में 108 मेगापिक्सल कैमरा और 12जीबी रैम वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Tecno Pova 6 Neo 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह फोन 12जीबी रैम (6जीबी रियल + 6जीबी वर्चुअल) और 128जीबी की मेमरी से लैस है।
इसकी कीमत अमेजन इंडिया पर 9999 रुपये है। बैंक ऑफर में फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 9249 रुपये में आपका हो सकता है।
फोन पर कंपनी 499 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
फीचर और स्पेसिफिकेशन
टेक्नो पोवा 6 नियो 5G में आपको 6.67 इंच का एचडी+ LCD पैनल देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी तक की रैम औक 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में कंपनी 8जीबी तक का मेमरी फ्यूजन फीचर भी दे रही है। इससे फोन की टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद है। वहीं, फोन के फ्रंट में कंपनी सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14.5 पर काम करता है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। टेक्नो का यह बजट फोन IP54 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

