108MP के मेन कैमरा वाले इस फोन को फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

0
42

नई दिल्ली। 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला फोन Honor 200 Lite 5G अमेजन इंडिया पर सेल में फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 19,998 रुपये है। 16 दिसंबर तक चलने वाली इस सेल में आप इस फोन को 1 हजार रुपये के

फोन पर करीब 1 हजार रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन को 18,800 रुपये तक के अडिशनल डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2412×1080 पिक्सल रेजॉलूशन 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 2000 निट्स का है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 35 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11ax, 5g SA/NSA,ड्यूल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।