1 सितंबर से बदल जाएंगे फिक्स्ड डिपॉजिट, क्रेडिट कार्ड एवं ATM के नियम

0
15

नई दिल्ली। New Rules From September: 1 सितंबर से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। ये बदलाव चांदी की खरीद-बिक्री, SBI क्रेडिट कार्ड, LPG सिलेंडर, ATM ट्रांजैक्शन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसे रोजमर्रा के मामलों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं विस्तार से—

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बदलाव
1 सितंबर से SBI कार्ड धारकों पर नए चार्ज लागू होंगे। बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद या ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लगेगी और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर भी ज्यादा चार्ज लिया जाएगा। रिवॉर्ड पॉइंट्स की वैल्यू भी घट सकती है। इसलिए अपने खर्चों को पहले से मैनेज करें।

चांदी की खरीद पर नए नियम
सरकार अब चांदी की बिक्री और खरीद को लेकर सख्ती बरतने जा रही है। चांदी के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की तैयारी है। इसका मतलब है कि चांदी की शुद्धता और दामों में पारदर्शिता बढ़ेगी। निवेशक और खरीदारों को अब ज्यादा भरोसे के साथ सौदा मिलेगा, लेकिन दामों पर असर पड़ सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमतें
हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदलती हैं। 1 सितंबर को भी दाम घट या बढ़ सकते हैं। अगर कीमतें ऊपर जाती हैं तो किचन का बजट बिगड़ सकता है, वहीं गिरावट होने पर राहत मिलेगी.

FD की ब्याज दरें
बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। अभी 6.5% से 7.5% तक ब्याज मिल रहा है, लेकिन आगे दरें कम हो सकती हैं। अगर FD करने का मन है तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है।

ATM से पैसे निकालने के नियम
कुछ बैंकों ने एटीएम से निकासी पर नए चार्ज लगाने की तैयारी की है। तय सीमा से ज्यादा बार पैसे निकालने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। बेहतर होगा कि कैश निकालने की बजाय डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दें