होली पर तीन और सुपरफास्ट वीकली स्पेशल गाड़ियों का संचालन

0
6

कोटा। होली के त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा हेतु तीन और सुपरफास्ट वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, इंदौर–हजरत निजामुद्दीन–इंदौर सुपरफास्ट एवं मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल ट्रेन संचालित की जा रही है।

मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम, स्पेशल ट्रेन का संचालन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09075 (मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम) का संचालन 25 फरवरी तथा 4, 11, 18, 25 मार्च प्रत्येक बुधवार को कुल 05 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 10.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.40 बजे कोटा, 02.47 बजे गंगापुर सिटी, 03.23 बजे हिंडौन सिटी एवं 05.03 बजे भरतपुर पर ठहरते हुए 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09076 (काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल) का संचालन 5, 12, 19, 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कुल 5 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन काठगोदाम स्टेशन से 17.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.08 बजे भरतपुर, 04.03 बजे हिंडौन सिटी, 04.40 बजे गंगापुर सिटी एवं 06.40 बजे कोटा पर ठहरते हुए 21.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इन स्टशनों पर रुकेगी: यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर जंक्शन, बहेरी, किच्छा, लालकुआं जंक्शन, हल्द्वानी एवं काठगोदाम स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज (साप्ताहिक) सुपरफास्ट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09185 (मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज) का संचालन 22 फरवरी तथा 01, 08, 15, 22, 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को कुल 06 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों पर मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 10.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.55 बजे कोटा, 03.05 बजे गंगापुर सिटी एवं 05.08 बजे भरतपुर पर ठहरते हुए 15.35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09186 (कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल) का संचालन 23 फरवरी तथा 02, 09, 16, 23, 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को कुल 06 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज स्टेशन से 18.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.08 बजे भरतपुर, 04.30 बजे गंगापुर सिटी एवं 06.35 बजे कोटा पर ठहरते हुए 22.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इन स्टशनों पर रुकेगी
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिल्हौर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

कोच पोजिशन :इस विशेष ट्रेन में 2 सामान्य श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

इंदौर–हजरत निजामुद्दीन–इंदौर सुपरफास्ट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 09309 (इंदौर–हजरत निजामुद्दीन) का संचालन 22, 27 फरवरी तथा 01, 06, 08, 13, 15, 20, 22, 27 मार्च तक शुक्रवार एवं रविवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से 17.00 बजे प्रस्थान कर 20.53 बजे शामगढ़, 21.35 बजे रामगंज मंडी, 22.35 बजे कोटा जंक्शन, 23.55 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, अगले दिन 00.43 बजे गंगापुर सिटी एवं 01.38 बजे भरतपुर जंक्शन पर ठहरते हुए 05.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09310 (हजरत निजामुद्दीन–इंदौर) का संचालन 23, 28 फरवरी तथा 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 मार्च तक शनिवार एवं सोमवार को कुल 10 फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 08.20 बजे प्रस्थान कर 11.25 बजे भरतपुर जंक्शन, 12.30 बजे गंगापुर सिटी, 13.20 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, 14.35 बजे कोटा जंक्शन, 15.40 बजे रामगंज मंडी एवं 16.20 बजे शामगढ़ पर ठहरते हुए 21.00 बजे इंदौर पहुंचेगी।

ठहराव : यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में इंदौर जंक्शन, देवास, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन एवं हजरत निजामुद्दीन जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।