हीरो विडा VX2 Go स्कूटर का 3.4 kWh वैरिएंट लॉन्च, जानिए फीचर्स एवं कीमत

0
8

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अब हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने फिर से जोरदार एंट्री ली है। अपनी EV ब्रांड विडा (VIDA) के जरिए कंपनी ने नया वैरिएंट विडा (Vida) VX2 Go 3.4 kWh लॉन्च किया है, जो परफॉर्मेंस और रेंज दोनों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आया है। स्कूटर अब और भी ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

खासियत
हीरो विडा (VIDA) VX2 पहले दो वैरिएंट्स Go और Plus में आती थी। पहले Go वैरिएंट में सिर्फ 2.2 kWh की बैटरी मिलती थी और प्लस (Plus) में 3.4 kWh की बड़ी बैटरी मिलती थी। अब हीरो (Hero) ने ग्राहकों की डिमांड देखते हुए Go वैरिएंट में भी 3.4 kWh की बैटरी का ऑप्शन दे दिया है, जो सबसे बड़ी अपडेट है।

इसकी कीमत 1.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। BaaS (Battery as a Service) प्लान के साथ स्कूटर 60,000 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके साथ 0.9 प्रति किमी बैटरी किराया लगेगा। इसकी रेंज 100 Km (रियल वर्ल्ड रेंज) की है। इसकी क्लेम्ड रेंज (IDC): 142 Km तक है।

पावर और परफॉर्मेंस
पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो विडा (Vida) VX2 Go 3.4 kWh में 6 kW (8.04 bhp) का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। ये 26 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें दो राइड मोड्स ईको (Eco) और राइड (Ride) मिलते हैं। इसकी टॉप स्पीड 70 Km/h की है। VX2 प्लस वैरिएंट की स्पीड 80 Km/h तक जाती है।

बैटरी ऑप्शन
इसमें दो रिमूवेबल बैटरी पैक मिलते हैं, जिन्हें घर पर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है। यह वही सेटअप है, जो VX2 Plus वैरिएंट में मिलता है। हीरो विडा (Hero Vida) VX2 Go सिर्फ रेंज और कीमत में ही नहीं, बल्कि फीचर्स में भी आगे है।