हीरालाल नागर तीसरी बार धरणीधर सेवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष चुने

0
22

कोटा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के तीसरी बार धरणीधर सेवा संस्थान के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुवार को श्रीनाथपुरम स्टेडियम रनिंग रॉक्स ग्रुप के सदस्यों एवं समाजजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रनिंग रॉक्स समूह से अशोक लड्ढा, विजयनागर, चेतन, रोहित, पंकज, मनोज विक्की आदि सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही योग गुरु रेनू तायल, सोमवीर तायल एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने हीरालाल नागर को अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संस्था की प्रगति की कामना की।