सोगरिया-मथुरा-सोगरिया साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन 22 मार्च से

0
7

कोटा। कोटा मंडल के यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सोगरिया–मथुरा–सोगरिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

यह गाड़ी कोटा मंडल के इंदरगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन 22 मार्च से 12 अप्रैल तक (कुल 07 ट्रिप) अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को सोगरिया से प्रस्थान कर 08:30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग में 09:28 बजे इंदरगढ़, 10:00 बजे सवाई माधोपुर, 10:45 बजे गंगापुर सिटी, 11:13 बजे श्री महावीरजी, 11:28 बजे हिंडौन सिटी, 11:48 बजे बयाना जंक्शन एवं 12:18 बजे भरतपुर जंक्शन होकर 14:05 बजे मथुरा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को मथुरा से 17:10 बजे प्रस्थान कर मार्ग में 17:38 बजे भरतपुर जंक्शन, 18:08 बजे बयाना जंक्शन, 18:33 बजे हिंडौन सिटी, 18:45 बजे श्री महावीरजी, 19:13 बजे गंगापुर सिटी, 19:58 बजे सवाई माधोपुर एवं 20:28 बजे इंदरगढ़ होकर 22:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।