सैमसंग का 200MP कैमरा और सुपर AI फोन ₹10,000 सस्ता हुआ

0
10

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को अब सस्ता कर दिया है। कंपनी ने फोन की कीमत को 10,000 रुपए तक कम कर दिया है।

सैमसंग का यह फोन 200MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। फोन में बेहद पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी दिया गया है।

कीमतें
Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत में अलग-अलग बदलाव किए हैं। जहां 256GB बेस वेरिएंट में 10,000 रुपए की बड़ी कटौती की गई है। पहले इस वैरिएंट की कीमत 129,999 रुपए थी जो अब 119,999 रुपए हो गई है।

वहीं 512GB वेरिएंट में 2,000 रुपए की मामूली कमी देखने को मिली है। इसकी कीमत अब 141,999 रुपए से घटकर 139,999 रुपए हो गई है। लेकिन 1TB वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपए बढ़ा दी गई है, जो थोड़ा चौंकाने वाला फैसला है।

स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहद स्मूद और शानदार रहेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite जैसा पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम को आसानी से संभाल सकता है।

इस फोन में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है, जिससे फोटो काफी क्लियर और स्टेबल मिलती हैं। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलता है, जबकि 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस बड़ी फोटो कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं 10MP का पेरिस्कोप लेंस 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट देता है।

सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें AI फीचर्स और HDR सपोर्ट मिलता है, जिससे पोर्ट्रेट फोटो और भी बेहतर आती हैं। वीडियो शूटिंग के मामले में भी यह फोन काफी एडवांस है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है, साथ ही स्टेबिलाइजेशन और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा ऐप में AI Photo Assist और Generative Edit जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनकी मदद से आप फोटो की लाइटिंग और फ्रेमिंग ऑटोमैटिक ठीक कर सकते हैं या फोटो से अनचाही चीजें हटाकर उसे और बेहतर बना सकते हैं।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें S Pen सपोर्ट, मजबूत Titanium फ्रेम, Galaxy AI फीचर्स और IP68 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की एक बड़ी खासियत इसका लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। कंपनी ने इस फोन के लिए 7 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इससे फोन लंबे समय तक नया और सुरक्षित बना रहेगा। इसके साथ One UI 7 में Live Translate, AI Wallpaper Generator, Photo Assist और Circle to Search जैसे स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।