नई दिल्ली। सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज का Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि एक बार फिर यह फोन लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 11400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19599 रुपये का मिल रहा है।
खास बात है कि आप इस फोन को 979 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 18450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में आपको 2340×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
यह डिवाइस Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।
खास बात है कि कंपनी इस फोन को चार जेनरेशन के ओएस अपग्रेड के साथ पांच सिक्योरिटी पैच भी देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है।

