सैमसंग का यह फोन 6000mAh बैटरी, AI फीचर्स व 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च

0
31

नई दिल्ली। सैमसंग भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग ने घोषणा की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कंटेंट देखने और रोजमर्रा के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन होगी। गैलेक्सी एम17ई 5जी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5जी चिपसेट है जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित वनयूआई 8 पर चलेगा। कंपनी के मुताबिक यह फोन शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा।

लॉन्च डेट और उपलब्धता
सैमसंग ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी एम17ई 5जी 17 मार्च को भारत में लॉन्च होगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह हैंडसेट दो रंगों में उपलब्ध होगा वाइब वायलेट और ब्लिट्ज ब्लू। सैमसंग गैलेक्सी एम17ई फोन ई-कॉमर्स अमेजन के जरिए सेल किया जायेगा।

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और ऐप्स इस्तेमाल करना काफी स्मूद हो जाता है। फोन में Adaptive Brightness और High Brightness Mode भी दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लिम है और इसकी मोटाई सिर्फ 8.2mm है। साथ ही इसमें मजबूत बैक डिजाइन दिया गया है जो इसे स्टाइलिश और टिकाऊ बनाता है।

Samsung Galaxy M17e 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे यूजर्स लंबे समय तक वीडियो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं और सोशल मीडिया इस्तेमाल कर सकते हैं। One UI के ऑप्टिमाइजेशन की वजह से फोन बैटरी का बेहतर इस्तेमाल करता है और अनयूज्ड ऐप्स को स्लीप मोड में डाल देता है।

Galaxy M17e 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो हाई-परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेस्ट है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M17e 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा रोजमर्रा की फोटो को साफ और डिटेल में कैप्चर करने में मदद करता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर भी दिया गया है जो पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट देता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Galaxy M17e 5G में One UI 8.0 (Android 16) दिया गया है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल हैं जैसे Large Folders, Now Bar, लाइव नोटिफिकेशन। इसके अलावा इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट भी दिया गया है, जो टेक्स्ट लिखने, जानकारी समझाने और काम की प्लानिंग करने में मदद करता है। फोन में Circle to Search फीचर भी है।