सेवा कार्य खुशी के लिए नहीं बल्कि खुश होकर करने से मिलती है सफलता: अग्रवाल

0
14

लायंस क्लब साउथ की वार्षिक आमसभा में दो दर्जन से अधिक सदस्य सम्मानित

कोटा। लायंस क्लब कोटा साउथ की वार्षिक आमसभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को छावनी स्थित होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के प्रांतपाल राजेंद्र अग्रवाल थे।

इस दौरान लायंस क्लब कोटा साउथ के प्रेसीडेंट किशन गुप्ता, सचिव सुधा शर्मा, कोषाध्यक्ष एमपी राठौर तथा कार्यक्रम संयोजक प्रतिभा गुप्ता भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान वर्षभर सेवा गतिविधि करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान नरेंद्र कुमार शर्मा को करनल चौधरी मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा लॉयन ऑफ द ईयर का अवार्ड अतुल व्यास को दिया गया। लायन लेडी ऑफ द ईयर संध्या व्यास को तथा सरला मेमोरियल अवॉर्ड फॉर मोस्ट फन रेजिग भारती व्यास को दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सेवा कार्य केवल खुशी के लिए नहीं बल्कि खुश होकर करने से सफलता मिलती है। लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से वर्ष पर्यंत की गई सेवा गतिविधियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। यह सेवा गतिविधियां ही लायंस क्लब की पहचान है।

सभी को एक होकर समर्पण और मेहनत के साथ काम करना होगा। तभी सेवा का लाभ वंचित व्यक्ति को मिल सकेगा। प्रेसीडेंट किशन गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पूरे वर्ष भर में 730 सेवा गतिविधियां की गई हैं।

शिक्षा, चिकित्सा से लेकर पर्यावरण की विभिन्न गतिविधियों के तहत प्रतिदिन दो सेवा प्रकल्प किए गए। सचिव सुधा शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक प्रतिभा गुप्ता ने आभार प्रकट किया तथा संचालन गोपाल सोनी ने किया।

इस अवसर पर मंजू अग्रवाल, सुषमा आहूजा, बीपी आहूजा, कुसुम गुप्ता, जीपी मुंदडा, मुकेश गुप्ता, एनके व्यास, ओपी बावेजा, जगदीश शर्मा, वाईके व्यास, भारती व्यास, राजकुमार शर्मा, अतुल व्यास, मंजूश्री त्रिपाठी, मधु शर्मा, संध्या व्यास, मुकेश गुप्ता, एसके विजय, मनोज गर्ग, अशोक पारीक, राजकमल ऐरन, अनामिका राठौर, राजेंद्र सिंघल, पीएल अग्रवाल, संजय मलिक, आरसी धूत, रिंकी गोयल, सीमा निगम, यश गोयल, कीर्ति गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।