मुंबई। सप्ताह में आज कारोबार के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 331.82 अंक ऊपर और निफ्टी 105.30 पॉइंट ऊपर खुला। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 750 अंकों से ज्यादा ऊपर जाने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 415.86 अंक या 1.33% नीचे 31,743.08 पर और निफ्टी 127.90 पॉइंट या 1.40% नीचे 9,282.30 पर बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 535.86 अंक नीचे 31,327.22 पर और निफ्टी ने 159.50 पॉइंट नीचे 9,154.40 का कारोबार किया था।
बाजार में बढ़त का कारण
म्यूचुअल फंड्स के लिए आईबीआई की लिक्विडिटी फैसेलिटी 27 अप्रैल से लेकर 11 मई, 2020 तक या पूरी रकम का इस्तेमाल होने तक, दोनों में से जो पहले होगा तब तक लागू रहेगी। आरबीआई ने यह भी भरोसा दिलाया कि बाजार के हालात को देखते हुए वह टाइमलाइन और अमाउंट की समीक्षा करेगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पूंजी बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कोरोना महामरी ने म्यूचुअल फंड पर तरलता का दबाव डाला है। इस दबाव को कम करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड के लिए विशेष तरलता सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।
बीएसई बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| कोटक बैंक | 5.15% |
| RBL बैंक | 9.16% |
| एक्सिस बैंक | 5.74% |
| इंडसइंड बैंक | 6.33% |
| ICICI बैंक | 3.85% |
| SBI बैंक | 0.64% |
| फेडरल बैंक | 3.71% |
| सिटी यूनियन बैंक | 0.45% |
बीएसई पर करीब 42 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 123 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,575 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,298 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,089 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 28 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 112 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 272 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 264 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

