सेंसेक्स 200 अंकों की बढ़त के साथ 51,903 पर खुला

0
587

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सुबह 09:15 बजे 200.13 अंकों की बढ़त के साथ 51,903.96 पर और निफ्टी 29.8 अंक ऊपर 15,238.70 पर खुला। अभी BSE सेंसेक्स 43.69 अंक ऊपर 51,747.52 पर और निफ्टी 5.70 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 15,214.60 पर कारोबार कर रहे हैं। सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी PSU इंडेक्स 3.37% की बढ़त के साथ 2,533.55 पर पहुंच गया है। इसमें इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर में 20% की बढ़ है।

दुनियाभर के शेयर बाजारों बिकवाली
दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 30,287.50 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.69% और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.88% नीचे कारोबार कर रहे हैं। जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स 0.39% की बढ़त के साथ 3,669 पर पहुंच गया है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट में भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

बुधवार को अमेरिका नैस्डैक इंडेक्स 0.58% और S&P 500 इंडेक्स 0.03% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं, यूरोप में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.56%, जमर्नी का DAX इंडेक्स 1.10% और फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ बंद हुए थे।

गिरावट के साथ बंद हुआ था कल बाजार
कल BSE सेंसेक्स 400.34 अंकों की गिरावट के साथ 51,703.83 पर और 104.55 अंक नीचे 15,208.90 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,008.2 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,283.38 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।