सेंसेक्स 138 अंक उछल कर 52,976 पर बंद, निफ्टी 15,800 के पार

0
445

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त यानी 0.26 फीसदी ऊपर 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 32.00 अंकों की बढ़त के साथ 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,114.70 तक जाने के बाद 52,653.77 तक गिर गया था। इसी तरह 15,899.80 तक पहुंचा निफ्टी तेज गिरावट के साथ 15,768.40 तक फिसल गया था। फ्रंटलाइन शेयरों में उतार-चढ़ाव के बीच मझोले शेयरों के इंडेक्स में तेजी रही।

विदेशी बाजारों में मजबूती का असर शुक्रवार को भी घरेलू बाजार में देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130 पॉइंट की मजबूती के साथ 52967.87 पर खुला। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी गुरुवार के बंद स्तर से 32 पॉइंट ऊपर 15856.80 पर कारोबार की शुरुआत की।

एशिया में मिला-जुला का रुझान
आज एशिया के बाजारों में मिला-जुला का रुझान रहा। जापान का निक्केई 0.58% मजबूती के साथ बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.68% की गिरावट आई। हांगकांग का हैंगसेंग 1.5% टूटा है। कोरिया का कोस्पी 0.13% ऊपर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.16% की बढ़त रही।

अमेरिका में उछाल
गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में मजबूती रही। डाऊ जोंस 0.07% की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.36% की मजबूती आई। S&P 500 में 0.20% की तेजी रही। यूरोपीय बाजारों में कल मिला-जुला रुझान रहा। फ्रांस का CAC 0.27% ऊपर बंद हुआ। जर्मनी के DAX में 0.60% की मजबूती रही। ब्रिटेन के FTSE में 0.43% की गिरावट आई।