सुशांत सिंह राजपूत का प्लांड मर्डर या आत्महत्या?

0
936

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत का प्लांड मर्डर या आत्महत्या ? यह सवाल सुशांत की मौत के दो दिन बाद भी बॉलीवुड में रह -रह कर गूंज रहा है। कौन हैं इसके पीछे जिम्मेदार। अगर कंगना रनौत की बात माने तो वाकई यह प्लांड मर्डर है। इस राज से पर्दा उठना चाहिए। साथ ही जो लोग इसमें शामिल हैं उनका बायकॉट होना चाहिए। यही सुशांत के फेन्स की राय है। धमेंद्र, कंगना रनौत, शेखर कपूर, मीरा चोपड़ा, रजत बरमेचा, रणवीर शौरी, सपना भवानी और निखिल द्विवेदी जैसे कई बड़े नामों ने सुशांत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री में भेदभाव पर सवाल उठाए हैं।

कंगना ने किए तीखे सवाल
सुशांत की असमय मौत पर शोक जाहिर करने वाले सिलेब्स को कंगना ने आड़े हाथों लिया। कंगना ने एक विडियो पर नेपोटिजम की बात कहते हुए कहा कि ‘गली बॉय’ जैसी वाहियात फिल्म को अवॉर्ड मिले, लेकिन ‘छिछोरे’ को क्यों नहीं? ‘सुशांत की मौत ने हम सबको झक-झोर कर रख दिया है। मगर कुछ लोग इस तरह से चला रहे हैं कि जिन लोगों का दिमाग कमजोर होता है, वे डिप्रेशन में आते हैं और सूइसाइड करते हैं। एक इंजीनियरिंग के इंट्रेंस एग्जाम रैंक होल्डर का दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है?

यह सुइसाइड नहीं प्लान्ड मर्डर था।
वह साफ कह रहे थे कि प्लीज मेरी फिल्में देखो, मेरा कोई गॉडफादर नहीं है, मुझे इंडस्ट्री से निकाल दिया जाएगा। क्या इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत के लिए आप लिखते हैं वह साइकोटिक थे, न्यूरोटिक थे, अडिक्ट थे और बड़े स्टार्स की अडिक्शन तो बहुत क्यूट लगती है। तो यह सुइसाइड नहीं प्लान्ड मर्डर था। उन्होंने कहा तुम किसी काम के नहीं हो और वह मान गया और उन्होंने कहा तुम्हारा कुछ नहीं होगा, वह मान गया। दरअसल, वे चाहते ही हैं कि वे इतिहास लिखें कि सुशांत सिंह राजपूत कमजोर दिमाग का था। लेकिन वे यह नहीं बताएंगे सच्चाई क्या है।’

सुशांत के इस दुनिया से चले जाने के बाद तमाम बॉलिवुड स्टार्स ने शोक जाहिर करते हुए उनके संग अपनी तस्वीर शेयर कीं। हालांकि सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर जूनियर आर्टिस्ट्स तक कुछ खास सिलेब्रिटीज पर बिना नाम लिए निशाना साध रहे हैं।