कोटा। प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्था श्री सर्राफा बोर्ड के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। जिसमें सुरेन्द्र गोयल विचित्र सातवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम पुरोहित एवं सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार जैन सबदरा ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए सचिव विवेक कुमार जैन, उपाध्यक्ष सुशील लोहिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र सोनी, संयुक्त सचिव दीपक जैन मेवाड़ा चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में आनंद स्वरूप राठी, रामस्वरूप गोयल, राधेश्याम मित्तल, ओमप्रकाश सोनी, योगेश सोनी ‘मोनी’ एवं प्रमोद टांकरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। आमसभा की शुरुआत में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष जम्बुकुमार जैन एवं पूर्व सचिव गौरव सोनी ने पिछले कार्यकाल के कार्यों की जानकारी देते हुए आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
आमसभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था की गतिविधियों को एक नई गति दी जाएगी तथा जल्द ही पूरे कोटा जिला के सर्राफा स्वर्णकार व्यापारियों और कारीगरों के हित एवं लाभार्थ सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

