नई दिल्ली। Gold Price Today: नए साल पर सोना कहां जाएगा निवेशकों के मन में यह एक बड़ा सवाल है। Goldman Sachs Group ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखने को मिलेगी। बता दें, 2025 का साल के लिए शानदार रहा है। इस दौरान गोल्ड का रेट नए रिकॉर्ड्स बनाने में सफल रहा।
ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार सोने का भाव अगले साल नई ऊंचाईयों पर पहुंचने में सफल रहा है। Goldman Sachs Group की रिपोर्ट के अनुसार 2026 में सोने का भाव 4900 डॉलर प्रति आउंस यानी 155000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है। अगर ऐसा हुआ तो गोल्ड के लिहाज से 2026 का साल भी शानदार रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी का भाव 2 लाख रुपये के पार हो गया। शुक्रवार को चांदी का रेट 200067 रुपये प्रति किलोग्राम था। एक तरफ चांदी की कीमतों में तेजी आई है। तो वहीं गोल्ड की कीमतों में बीते दो दिन में गिरावट आई है।
24 कैरेट गोल्ड का भाव 19 नवंबर 2025 को 123448 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। शुक्रवार को शाम को यह 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी महज एक महीने में कीमतों में 8000 रुपये का इजाफा हुआ है।
19 नवंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव 158120 रुपये प्रति किलोग्राम था। जोकि शुक्रवार की शाम को 200067 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में चांदी की कीमतों में करीब 48000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो चुका है।

