सांगोद-बारां 200KV लाइन का सफलतापूर्वक चार्ज, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी निर्बाध बिजली

0
15

कोटा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देशों के अनुरूप 400 केवी सांगोद जीएसएस से 200 केवी डीसी सांगोद–बारां लाइन को बुधवार को रात 21:36 बजे चार्ज कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण ऊर्जा परियोजना के सफलतापूर्वक चालू होने से बारां ग्रामीण क्षेत्र, छबड़ा, छीपाबडौद और केलवाड़ा क्षेत्रों को उच्च गुणवत्ता वाली और बिना ट्रिपिंग बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस नई लाइन के संचालन से बिजली कटौती और लोड शेडिंग में कमी आएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक जीवन और कृषि कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे। वहीं अतिरिक्त और सुदृढ़ बिजली आपूर्ति से किसान, उद्योग और आम नागरिक लाभान्वित होंगे। यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्र में विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी।

उच्च गुणवत्ता वाली बिजली सुनिश्चित की जाएगी

राजस्थान सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बिजली का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की जीवनशैली और आर्थिक गतिविधियों में सुधार हो। यह प्रयास राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में इसी तरह की और भी परियोजनाओं के माध्यम से पूरे राज्य में स्थायी और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली सुनिश्चित की जाएगी।

हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री