सरकार ने इन 25 एप एवं वेबसाइट्स पर लगाया बैन, यहां देखिए पूरी लिस्ट

0
16

नई दिल्ली। OTT Platforms Ban: भारत सरकार ने ऑनलाइन अश्लील सामग्री के प्रसार पर लगाम कसने के लिए 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है यानी इन एप्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय को ये पता चला कि ये एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित कर रही थीं, जो कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। इसके बाद मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया।

प्रतिबंधित 25 OTT प्लेटफॉर्म्स की सूची

  1. ULLU
  2. ALTT
  3. Big Shots App
  4. Jalva App
  5. Wow Entertainment
  6. Look Entertainment
  7. Hitprime
  8. Feneo
  9. ShowX
  10. Sol Talkies
  11. Kangan App
  12. Bull App
  13. Adda TV
  14. HotX VIP
  15. Desiflix
  16. Boomex
  17. Navarasa Lite
  18. Gulab App
  19. Fugi
  20. Mojflix
  21. Hulchul App
  22. MoodX
  23. NeonX VIP
  24. Triflicks