नई दिल्ली। Import duties scrapped on 40 items: भारत सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने कई जरूरी केमिकल और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क हटा दी है। यह छूट 2 अप्रैल यानी आज से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। लाइव मिंट की खबर के मुताबिक सरकार का मकसद है कि उद्योगों को सस्ते में कच्चा माल मिल सके और उत्पादन पर ज्यादा असर न पड़े।
दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे केमिकल्स की उपलब्धता कम हो गई और कीमतें बढ़ने लगीं। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया ताकि कच्चे माल की कमी न हो, कीमतें ज्यादा न बढ़ें और उद्योगों का काम न रुके।
किन चीजों पर खत्म हुई ड्यूटी
सरकार ने 40 से ज्यादा केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर ड्यूटी खत्म की है। इनमें पॉलीकार्बोनेट्स, मेथेनॉल, एसीटिक एसिड, फिनॉल, पीवीसी, पॉलीथीलीन टेरेफ्थलेट (PET), एनहाइड्रस अमोनिया, टॉल्यूइन, ABS जैसे प्लास्टिक स्टाइरीन, डाइक्लोरोमेथेन, विनाइल क्लोराइड, मेथेनॉल, आइसोप्रोपिल एल्कोहल, फिनॉल, एसेटिक एसिड, पीटीए, पॉलीप्रोपीलीन, पॉलीस्टायरीन आदि। ये सभी चीजें कई उद्योगों में इस्तेमाल होती हैं।
किन सेक्टर को मिलेगा लाभ
- प्लास्टिक और पैकेजिंग: कच्चे माल की लागत कम होने से पैकेजिंग इंडस्ट्री की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।
- फार्मास्यूटिकल्स: कई दवाओं के निर्माण में पेट्रोकेमिकल इंटरमीडिएट्स का उपयोग होता है, जिससे अब दवाओं की लागत कम हो सकती है।
- टेक्सटाइल: सिंथेटिक फाइबर और कपड़ों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स सस्ते होंगे।
- ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स: कार और बाइक के कलपुर्जों (प्लास्टिक और रबर पार्ट्स) की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में कमी आएगी।
- केमिकल और अन्य मैन्युफैक्चरिंग: औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करने वाली इकाइयों को बड़ी राहत मिलेगी।

