संगोष्ठी: आधुनिक तकनीकी के माध्यम से उद्योग की प्रगति और नवाचार पर विशेष जोर

0
15

कोटा। राजस्थान के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ और शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजित तृतीय संगोष्ठी में कोटा में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती, कोटा के नीति-निर्माताओं और पत्थर उद्योग से जुड़े अग्रणी उद्यमियों ने व्यापक चर्चा में हिस्सा लिया।

लघु उद्योग भारती कोटा इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने बताया कि यह संगोष्ठी इंडिया स्टोनमार्ट और स्थानीय उद्योगों के मध्य एक प्रभावी सेतु का काम करते हुए उद्योग जगत के लिए नई दिशा निर्धारित करने में सफल रही। “इंडिया स्टोन मार्ट 2026” का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 को जेईसीसी सीतापुरा जयपुर में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई सशक्तिकरण पर गहन विमर्श हुआ और तीन प्रमुख आयामों पर विस्तृत मंथन किया गया। व्यावसायिक प्रोत्साहन (ISM) उद्यमियों को व्यावसायिक अवसर प्रदान करने और बाजार विस्तार के लिए रणनीति निर्माण पर चर्चा की गई।

राजेन्द्र राठौड ने कहा कि लघु उद्योग भारती के समन्वय से यह कार्यक्रम अपनी उचांईयो पर जाएगा। मदन दिलावर ने स्टोन व्यापारियो के लिए इसे मील का पत्थर बताया। आधुनिक तकनीकी समाधानों के माध्यम से उद्योग की प्रगति और नवाचार पर विशेष जोर दिया गया।

नीति एवं विवाद समाधान (EODB) – व्यापार सुगमता और नीतिगत सुधारों के माध्यम से उद्योग के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। प्रदर्शनी में ग्रेनाइट, मार्बल, सैंडस्टोन जैसे विभिन्न प्राकृतिक पत्थरों के उत्पाद, मशीनरी, तकनीकी समाधान आदि प्रदर्शित किए जाएंगे।

लघु उद्योग भारती और इंडिया स्टोनमार्ट के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से एक महत्वपूर्ण संकल्प व्यक्त किया। नीति से समाधान, तकनीक से प्रगति और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहन यह संकल्प उद्योग के समग्र विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इनमें एमएसएमई के संयुक्त आयुक्त  पी.एन. शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हरीमोहन शर्मा, रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक वी.के. विजय और पूर्व वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एम.के. शर्मा प्रमुख थे।

संगोष्ठी में कोटा, महिला, उत्तर और रानपुर इकाइयों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कोटा इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, महिला इकाई की अध्यक्ष चांदनी पोद्दार, उत्तर इकाई के अध्यक्ष संजय शर्मा और रानपुर इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लघु उघोग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, स्टोन मार्ट संयोजक नटवरलाल अजमेरा, लघु उघोग भारती से अंजू सिंह, पवन गोयल और सीए महेश गुप्ता जैसे शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ गोविन्दराम  मित्तल, यशपाल भाटिया, डॉ. कीर्ति जैन और राजेन्द्र जैन जैसे वरिष्ठ मार्गदर्शकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस संगोष्ठी में संपूर्ण हाड़ौती क्षेत्र से लघु उद्योग भारती और विभिन्न स्टोन एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने व्यापक पैमाने पर सहभागिता की, जो इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। यह संगोष्ठी न केवल उद्योग के वर्तमान चुनौतियों का समाधान खोजने में सहायक रही, बल्कि भविष्य की संभावनाओं के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार किया।