संगिनी अवार्ड समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित

0
7

कोटा। संगिनी संस्था द्वारा आयोजित संगिनी अवार्ड एवं कॉन्वोकेशन समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 2025-26 के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगिनी की अध्यक्षा कविता बाफना के नेतृत्व में संस्था ने एक बार फिर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव रेनू जैन, संयुक्त सचिव सीमा जैन एवं कोषाध्यक्ष अनीता जैन का विशेष योगदान रहा, जिनके समन्वय एवं कुशल संचालन से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

प्रोजेक्ट चेयरपर्सन बीना बिलाला एवं प्रोजेक्ट एडवाइज़र स्मिता पाटनी के मार्गदर्शन ने आयोजन को नई दिशा प्रदान की। प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स निधि गोयल, कविता जैन, प्रियंका जैन एवं मोनिका जैन के रचनात्मक प्रयासों और समर्पण ने इस समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क की शानदार झलक देखने को मिली।