संगठनात्मक एकजुटता के साथ पोरवाल वरिष्ठ युवा फोरम ने मनाया स्थापना दिवस

0
122

नवीन कार्यकारिणी का गठन, सतीश चंद्र अध्यक्ष, अशोक जैन सचिव मनोनीत

कोटा। पोरवाल वरिष्ठ युवा फोरम का आठवां स्थापना दिवस समारोह रविवार को तलवंडी स्थित एक होटल में मनाया गया। समारोह में फोरम के लगभग 100 सदस्यों की उपस्थिति रही।

फोरम अध्यक्ष राजेंद्र पोरवाल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी के नामों का प्रस्ताव संरक्षक रवींद्र गुप्ता व रघुवर दयाल गुप्ता द्वारा किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर सतीश चंद्र गुप्ता को मनोनीत किया गया। सचिव पद का दायित्व अशोक कुमार जैन को तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।

समारोह में पोरवाल युवक संघ की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। अंत में सचिव सतीश चंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों, सदस्यों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता धनराज गुप्ता द्वारा किया गया।