श्री धाकड महासभा की बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

0
26

कोटा। श्री धाकड महासभा भारतवर्ष की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नागर की अध्यक्षता में धरणीधर गार्डन कोटा में संपन्न हुई। राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रप्रकाश नागर ने बताया की बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्थान व मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकारिणी के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज को एकजुट करना है और समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को कमजोर कर समाज को आगे बढ़ाना है। समाज में व्याप्त कुरीतियों व बुराइयों को दूर कर सभी पदाधिकारी को समाज के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हेमराज नगर नैनवा ने सभी को एकजुट होकर समाज व राष्ट्रहित में काम करने की बात कही। राष्ट्रीय महामंत्री अशोक पटेल ने सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया।

बैठक में महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर, धाकड़ युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अर्जुन धाकड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोना सुस्तानी, मोहन नागर, बगदी राम धाकड़, मनोहर धाकड़, मोहन पटेल, बालमुकुंद नागर, भागीरथ नागर, हेमंत नागर, महेश पटेल एवं राष्ट्रीय मंत्री संतोष नागर सूबेदार, पदम धाकड़ प्रधान नैनवा, मुकेश धाकड़ उज्जैन, श्रीराम धाकड़, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर गणेश नागर व बद्रीलाल पटेल सहित कहीं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

युवासंघ की प्रदेश कार्यसमिति भी हुई
इस दौरान श्री धाकड़ महासभा युवासंघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें समाज के मुख्य बिंदुओं पर बातचीत हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर , विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्जुन धाकड़, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष युवा संघ व विशेष आमंत्रित अतिथि भूपेंद्र धाकड़ मौजूद रहे। बैठक का आयोजन नवल नागर, डॉ. सत्यनारायण नागर (सत्तू), राजेश नागर, इंदर बडौद, इंदर नोटाना, श्याम मेहराना व कमलेश ने किया।