श्रावणी तीज मेला: राजस्थानी लोक नृत्य पर देर रात तक झूमते रहे दर्शक

0
15

कोटा। श्रावणी तीज मेला आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को तीज मेला मंच पर राजस्थानी लोक नृत्य की धूम रही। अध्यक्ष बसंत भरावा ने बताया कि हाट रोड़ पर आयोजित हो रहे मेले में शुक्रवार को हाडोती लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप महापौर राकेश सोरल ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया।

संयोजक श्याम भरावा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि डायरेक्ट गजानंद मस्ताना ने आधे टेडो चाले चाले चौधरी.. राजस्थानी गीत पर नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी।

कलाकार पूनम राव ने “काहे छेड़ छेड़ मोहे गरबा लगाएं… गीत पर नृत्य किया। नृत्यांगना रागनी प्रभात चौहान द्वारा घूमर नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान “गोरे तन से सरकता जाए, मोरा दिल यह तड़पता जाए…” जैसे नृत्य गीतों पर देर रात झूमते रहे।

मंच संचालक नरेश कारा, राजीव माथुर, सुनीता भरावा, रूपाली भरावा, अलका दुलारी जैन कर्मयोगी, अनिल शर्मा, लक्ष्मीनारायण गर्ग द्वारा माल्यार्पण करते हुए अभिनंदन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राजाराम जैन कर्मयोगी ने बताया कि तीज मेला मंच पर शनिवार को ग्रुप महफिल हैप्पीनेस द्वारा शाम 7 बजे सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।