वेस्पा का नया स्कूटर 2025 Vespa lineup लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

0
34

नई दिल्ली। 2025 Vespa lineup Scooter: वेस्पा ने भारत में अपने स्कूटर की 2025 मॉडल लाइनअप लॉन्च की है। नई लाइनअप में अब रिवाइज्ड डिजाइन दिया है, जिसे कंपनी नई जनरेशन के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपडेट किया गया है। 2025 वेस्पा लाइनअप में नई टेक्नोलॉजी भी है।

कंपनी खरीदारों को और अधिक लुभाने के लिए स्पेशल एडिशन पेश कर रही है। 2025 वेस्पा लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट के लिए कीमत 1.96 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी ने अब इसमें स्मूथ एक्सलेशन और हाई ग्रेडेबिलिटी के लिए नया इंजन दिया है।

वेस्पा और वेस्पा S को 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। वेस्पा के लिए कलर पैलेट में वर्डे अमाबिल, रोसो रेड, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक, अज़ुरो प्रोवेन्जा, ब्लू और पर्ल व्हाइट और ऑरेंज और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। वेस्पा S के साथ गोल्ड टिंट के साथ एक नया ओरो स्पेशल एडिशन भी मिलेगा।

वेस्पा S के पैलेट में अन्य कलर्स में वर्डे एम्बिजियोसो (मैट), ओरो, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक (मैट), जियालो येलो (मैट), अरैन्सियो इंपल्सिवो, रेड और पर्ल व्हाइट और ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं।

पहली बार कंपनी ने वेस्पा टेक और वेस्पा टेक S के साथ पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपए है। वेस्पा टेक और वेस्पा टेक S वैरिएंट के लिए इंजन ऑप्शन 125cc और 150cc के मिलते हैं। इन स्कूटर में मॉडर्न टेक्नोलॉजी को शामिल किया है।

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन और एक नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है। वेस्पा टेक को कला नामक एक नया स्पेशल एडिशन भी मिलता है। इसमें डिजाइन अपील के हिस्से के रूप में पारंपरिक मेहंदी कला को शामिल किया गया है।

रंग पैलेट में स्पेशल एडिशन कला, वेस्पा टेक के लिए एनर्जिको ब्लू और ग्रिगियो ग्रे और वेस्पा टेक एस के लिए नीरो ब्लैक (मैट) और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। 2025 वेस्पा लाइनअप 25 फरवरी से कंपनी की सभी डीलरशिप पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।

भारत में वेस्पा लग्जरी स्कूटर सेगमेंट में आता है। कंपनी इसे एक लग्जरी-लाइफस्टाइल ब्रांड के तौर पर डेवलप कर रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग इवेट में कहा कि 2025 भारत में वेस्पा के नए युग की शुरुआत हुई है।