विदेशी मुद्रा भंडार 473 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

0
729

नई दिल्ली। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 20वें सप्ताह बढ़ता हुआ सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 473 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया।

यह लगातार 20वां सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.61 अरब डॉलर बढ़कर 471.30 अरब डॉलर पर रहा था। केंद्रीय बैंक के अनुसार सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.94 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 439.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की बिक्री की जिससे स्वर्ण भंडार 21.8 करोड़ डॉलर घटकर 28.78 अरब डॉलर रह गया।