वर्क फ्रॉम होम हमेशा के लिए ठीक नहीं, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम: नडेला

0
629

सत्या नडेला का मानना है कि हमेशा के लिए घर से काम करना ठीक नहीं है। नडेला के मुताबिक ऐसा करने से कर्मचारियों के सामाजिक संपर्क और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर परिणाम पड़ सकता है। सत्या नडेला ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से खास बातचीत में कहा है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस किसी भी कीमत पर ऑफिस की मीटिंग की जगह नहीं ले सकता।

नडेला ने द न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा, ‘घर से काम करने के कारण कर्मचारी अपने समाज के दूर हो सकता है। उसके सामाजिक सूत्र खत्म हो सकते हैं। इसके अलावा घर से काम करना कर्मचारियों के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर भी खतरनाक है। हम भले ही आज महामारी की वजह से हम घर से काम कर रहे हैं लेकिन हमेशा के लिए यह ठीक नहीं है।’

गौरतलब है कि सत्या नडेला ने पिछले महीने महामारी के कारण दुनिया में बहुत कुछ बदला है। उन्होंने कहा कि जो बदलाव अगले दो साल में दिखने वाले थे, वो महज दो महीने में दिख गए। संक्रमण के कारण डिजिटल तौर पर दुनिया में काफी तेजी से बदलाव हुआ है।