लैंडमार्क सिटी कोटा में विराजे डॉक्टर गणेश, कोचिंग छात्रों को देंगे सफलता का आशीर्वाद

0
55

कोटा। शहर में गणेश चतुर्थी पर अनेक जगहों पर विभिन्न रूपों में गणेश जी की प्रतिमा विधि विधान से विराजमान की गई। चम्बल हॉस्टल एसोसिएशन की ओर से कोचिंग स्टूडेंटों के लिए भी लैंडमार्क सिटी में डॉक्टर गणेशजी की स्थापना की गई, जिससे कोचिंग स्टूडेंटों को घर जैसा माहौल मिल सके।

अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि हर साल यहां कोचिंग स्टूडेंटों व क्षेत्रवासियों के लिए डॉक्टर स्वरूप में गणेश जी को विराजमान किया जाता है। कोचिंग स्टूडेंट भी बड़ी संख्या में आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

गणेश चतुर्थी पर सायं विधि विधान से गणेश जी को विराजमान किया गया और उसके बाद महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। हॉस्टल संचालक एवं छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भव्य बनाया।

मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने आरती की। चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के सचिव सतप्रीत सिंह ने बताया कि यहां नियमित संध्या आरती होगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, मनीष मूंदडा, दिग्विजय शुक्ला, बंटी नागर, रमेश धाकड़, गिरीश, अर्जुन सिंह, कमल मित्तल, कमल अग्रवाल, मोहित शेट्टी, राधेश्याम प्रजापत समेत कई सदस्य मौजूद थे।