कोटा। आगामी 1 मार्च को आयोजित होने वाली रिजन कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर शनिवार को बोर्ड मीटिंग में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के विभाजन एवं कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
लायंस क्लब टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यता वृद्धि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डिस्ट्रिक्ट स्तर पर प्राप्त अवार्ड के लिए क्लब अध्यक्ष डॉ क्षिप्रा गुप्ता को पुनः सम्मानित किया गया।
क्लब सचिव सिद्धार्थ गुप्ता के अनुसार आयोजन में क्लब जोन चेयरपर्सन लायन एके गुप्ता, डायरेक्टर लायन भुवनेश गुप्ता, एम.जे.एफ. लायन रजनी गुप्ता, निधि गुप्ता, बोर्ड सदस्य संध्या गुप्ता, विष्णु मालवीय , नमिता गुप्ता, अनिल गुप्ता एवं रंजना गुप्ता द्वारा अध्यक्ष को सम्मानित कर उनके नेतृत्व की सराहना की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों एवं संगठित कार्यशैली के माध्यम से रिजन कॉन्फ्रेंस को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। क्लब भविष्य में भी सेवा एवं संगठन विस्तार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर क्लब सदस्य अनिल गुप्ता व रंजना गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया गया ।

