कोटा। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के सानिध्य में अंचल अध्यक्ष पवन गोयल ने कोटा की सभी इकाइयों के लिए नवीन कार्यकारणी की घोषणा की।
कोटा वृहद् इकाई में अंकुर गुप्ता अध्यक्ष, संदीप जांगीड सचिव, संदीप बाकलीवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। कोटा महिला इकाई में चाँदनी पोद्दार अध्यक्ष, निहारिका गुप्ता सचिव एवं अलका अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुई।
कोटा रानपुर इकाई में मनोज अग्रवाल अध्यक्ष, नभ शर्मा सचिव एवं पूरण गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गये। कोटा उत्तर इकाई में संजय शर्मा अध्यक्ष, पुष्कल जैन सचिव एवं हिमांशु सुवालका कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए।
मनोनयन कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार गोविन्दराम मित्तल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अचल पोद्दार, विपिन सूद, यशपाल भाटिया, मनोज राठी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

