मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार को लगाता दूसरे दिन गिरावट है। सेंसेक्स 133 अंक गिरकर 49,025 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 51 अंकों की गिरावट के साथ 14,586 पर आ गया है। सरकारी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट है। BSE सेंसेक्स सुबह 09:15 बजे 281 अंकों की बढ़त के साथ 49,441.13 पर और निफ्टी 99 अंक ऊपर 14,737.00 पर खुला।
सेंसेक्स में शामिल 30 में 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स ONGC और कोटक बैंक के शेयरों में 1.56% की गिरावट है। एक्सचेंज पर 1,748 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 891 शेयरों में बढ़त और 786 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 204.98 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 205.09 लाख करोड़ रुपए था।
कोरोना से बिगड़ी शेयर बाजार की चाल
शेयर बाजार में 5 अप्रैल को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 870 अंक गिरकर 49,159.32 पर और निफ्टी भी 230 अंक नीचे 14,637.80 पर बंद हुआ। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 931.66 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 75.48 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे

