रोटरी क्लब कोटा ने मनाया लहरिया महोत्सव, संदली बंसल बनी तीज क्वीन

0
15

कोटा। रोटरी क्लब कोटा द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में गुरुवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे 150 से अधिक क्लब की महिलाओं ने भाग लिया। 

प्रोजेक्ट चेयरमैन पूजा मित्तल ने बताया कि इस विशेष आयोजन में लगभग 60 महिलाओं ने रैंपवॉक किया। जिसमें तीज क्वीन कांटेस्ट का टाइटल संदली बंसल ने जीता। नूपुर शर्मा रनर अप रही।

अध्यक्ष महिला शाखा अनिता सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में तीज थाली सजाओ प्रतियिगिता, मनोरंजक ग्रुप गेम्स, स्पेशल तीज हाऊसी का भी आयोजन किया गया। विशेष फोटो बूथ और सावन झूले आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं द्वारा अलग अलग फिल्मी गीतों पर तीज नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।

सभी महिलाओं के लिए तीज के अवसर पर घेवर भेंट किया गया। सभी ने एक दूसरे को तीज की बधाई दी। सचिव महिला शाखा नम्रता अग्रवाल ने बताया कि सभी महिलाओं ने उत्सुकता के साथ हाथों को सुन्दर मेहंदी से सजाया। श्वेता गोयल, कोषाध्यक्ष महिला शाखा सहित कई वरिष्ठ महिला सदस्यों ने परम्परागत लहरिया, पोशाकें पहनकर और सजधज कर महोत्सव का आनंद उठाया। 

महिलाओं की 4 टीम बनाकर सावन की थीम आधारित फिल्मी गीतों की अंताक्षरी खिलाई गई।  जज रश्मि परमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। लहरिया महोत्सव की प्रोजेक्ट मेंटर पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांता अशोक मेहता, प्रोजेक्ट टीम सिम्मी गोयल, सुनीता जौली गोयल, सुनीता गोयल, रचना ग्वालानी, निक्की अग्रवाल, संगीता झंवर, लतिका गर्ग, स्वाति मंगल, नीति जैन, नूपुर अग्रवाल ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।