रेडक्रॉस सोसाइटी का राष्ट्रीय चुनाव जीतने के बाद राजेश बिरला का कोटा आने पर स्वागत

0
18

कोटा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के चुनाव में कोटा के रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं राजस्थान स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने राष्ट्रीय प्रबंध निकाय के सदस्य के रूप में सर्वाधिक 23 वोटों से विजय हासिल की। उनके कोटा आगमन पर शहर में विभिन्न स्थानों, संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों ने उन्हें माला, गुलदस्ते और साफ़ा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कोटा नागरिक बैंक में शहर के प्रबुद्ध जनों ने अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुए बिरला को 21 किलो की माला पहनाई और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। शहर मे कई स्थनों पर राजेश कृष्ण बिरला का स्वागत व सम्मान विभिन्न संस्थाओं ने किया।राजेश कृष्ण बिरला ने इस सम्मान और अभिवादन के लिए सभी का धन्यवाद किया और समाज सेवा तथा रेडक्रॉस के माध्यम से मानवता की सेवा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन,भाजपा प्रदेश सह-संयोजक अरविंद सिसोदिया, उत्तर नगर निगम प्रतिपक्ष नेता लव शर्मा, भाजपा नेता बद्रीलाल गोचर, माहेश्वरी समाज के पूर्वी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष महेशचंद अजमेरा, सिंधी समाज के प्रेम भाटिया, रेडक्रॉस के स्टेट सेक्रेट्री जगदीश जिंदल, अशोक मीणा (प्रदेश महामंत्री, भाजपा एसटी मोर्चा राजस्थान), नागरिक सहकारी बैंक की प्रबंध निदेशक बीना बैरवा, उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा सहित अनेक नेता, समाजसेवी और उद्योगजगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा, सोशल मीडिया, दूरभाष और टेलीफोन के माध्यम से शहर के विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिकों ने भी अपनी शुभकामनाएँ प्रकट की। पुलिस सेवा निर्वात अधिकारी कर्मचारी, कई वार्डो के पार्षदगण, उद्योग नगर मंडल के बोरखेड़ा मंडल के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता, हितकारी सोसायटी, सभा नम्बर 108 के प्रतिनिधि, नागरिक सहकारी बैंक की प्रबंध निदेशक बीना बैरवा, नागरिक बैक के उपाध्यक्ष हेमराजसिंह हाड़ा, सुरेश चंद्र काबरा, महेंद्र कुमार, महावीर सुवालका अशोक मीना, ओमप्रकाश मेहरा, शैलेन्द्र ऋषि, नंदलाल प्रजापति, सहवरित संचालक नवनीत जाजू, प्रेम भाटिया, अरुण भार्गव सहित महिला संचालक पद्मिनी हाडा, तनीशा बादल और बोम अध्यक्ष ओम माहेश्वरी उपस्थित रहे।