नई दिल्ली। Realme C83 5G India Price: रियलमी तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी Realme C83 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, रियलमी ने अभी तक इसके आने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नई लीक से आने वाले फोन की कीमत, रैम और स्टोरेज कॉम्बिनेशन के बारे में पता चला है।
यह रियलमी C-सीरीज स्मार्टफोन बजट ऑफरिंग के तौर पर लॉन्च हो सकता है। Realme C83 5G के तीन रैम और स्टोरेज ऑप्शन और दो अलग-अलग कलर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
अपकमिंग फोन के Realme C73 5G का सक्सेसर होने की उम्मीद है, जिसे पिछले साल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
Realme C83 5G की कीमत
एक्सपर्टपिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी C83 5G अलग-अलग रैम और स्टोरेज के हिसाब से तीन कॉन्फिगरेशन – 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB में मिलेगा।
देश में इन वेरिएंट की मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) क्रमशः 13,499 रुपये, 14,499 रुपये और 17,499 रुपये बताई जा रही है। रियलमी C83 5G, जिसका मॉडल नंबर RMX5256 है, ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में मिल सकता है।
आने वाले रियलमी C83 5G की कीमत मार्केट में रियलमी C85 5G से नीचे रहने की उम्मीद है, जिसे नवंबर 2025 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन के लिए 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि पिछले साल के रियलमी C73 5G की तुलना में नए मॉडल में कई सारे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
Realme C73 5G की कीमत
बता दें कि रियलमी C73 5G को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। इसके 4GB+64GB वेरिएंट को 10,499 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था। 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये थी। यह क्रिस्टल पर्पल, जेड ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलता है। रियलमी C73 5G में 6.67-इंच का एचडी प्लस (720×1,604 पिक्सेल) डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर चलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 32-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और 6,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए यह IP64 रेटिंग के साथ आता है।

