राष्ट्र सेविका समिति राजस्थान क्षेत्र के प्रबोध वर्ग का समापन आज

0
16

कोटा। राष्ट्र सेविका समिति राजस्थान क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद विद्यालय महावीर नगर तृतीय में चल रहे प्रबोध वर्ग का समापन सोमवार को शाम 6.30 बजे होगा। प्रांत कार्यवाहिका रीना शुक्ला ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि समाज सेविका रमा शुक्ला होंगी।

अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज कोटा की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना करेंगी। वहीं, मुख्य वक्ता अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख वंदना वजीरानी का उद्बोधन प्राप्त होगा। वर्गाधिकार सिमरजीत कौर ने बताया कि 3 जून को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले प्रबोध वर्ग में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम जी ने संबोधित करते हुए भारत विभाजन के कारण एवं विभीषिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन का मुख्य कारण हमारे द्वारा अपनी संस्कृति का विस्मरण था। आज भी अखंड भारत का सपना हमारा संकल्प है।

स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम 1857 की क्रांति में लगभग 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।परंतु इसे एक छोटा सा सैनिक विद्रोह बताया गया। 1905 में मुस्लिम लीग की स्थापना के बाद तुष्टिकरण के लिए बंगाल विभाजन हुआ। जो 1912 में वापस ले लिया गया। इस समय वंदेमातरम् बीज मंत्र बना।

भारत के इतिहास को वामपंथियों ने लोगों के समक्ष इस प्रकार तोड़ मरोड़कर पेश किया कि भारत के लोग ही भारतीय इतिहास व देश के प्रति नकारात्मक भावना आ गई। भारत हमारी कर्मभूमि है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत, श्रद्धा व आस्था का केंद्र है।

स्वतंत्रता के बाद संघ के स्वयंसेवकों ने प्रार्थना और शाखा लगाने व सभी को एकत्रित करने का प्रयास किया। स्वाधीनता आंदोलन में पुरुषों के साथ स्त्रियों की भी सहभागिता रही। स्वदेशी और स्वावलंबन, स्वाधीनता संग्राम का लक्ष्य रहा। सभी की आत्मा, तत्व, विचार एक थे। दुनिया को भारत ने धर्म की शिक्षा दी, जो प्रकृति पूजक है।