कोटा। स्टोन मर्चेंट विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर रामनगर स्टोन मंडी की डीएलसी दरें कम करने और क्षेत्र का विकास करने की मांग की।
स्टोन मर्चेंट विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने रामनगर स्टोन मंडी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किये जाने एवं 6 करोड़ की सीसी रोड के निर्माण को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है।
स्टोन मर्चेंट विकास समिति के अध्यक्ष राकेश पाटौदी ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से वे मंडी के क्षेत्र में रोड के विकास और 32 प्लाटों पर हो रहे अतिक्रमण को मुक्त करने की मांग निरंतर करते आ रहे थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा पहल करते हुए उन समस्याओं से निजात दिलवाई।
इस अवसर पर कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी एवं स्टोन मर्चेंट विकास समिति की अध्यक्ष राकेश पाटौदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी एवं अतिक्रमण के चलते इस क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया।
डीएलसी दरों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है, जो मार्केट की रेट से 4 गुना अधिक है। उन्होंने बिरला से डीएलसी दरो में भी कटौती करने और क्षेत्र का समुचित विकास करने की अपील की है।

