रानी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड; करण जौहर, विक्रांत मैसी को भी मिला सम्मान

0
32

नई दिल्ली। 71st National Awards Ceremony: विज्ञान भवन में 71 वें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में शाहरुख खान के अलावा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और करण जौहर को भी सम्मानित किया गया है। रानी मुखर्जी ने साल 2022 में आई फिल्म मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया।

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में ऐसे ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जिसे नॉर्वे में रहने के दौरान उन्हें बच्चों से अलग कर दिया जाता है। अंत में वो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ती है। रानी ने मां के किरदार में जान डाल दी थी। शानदार परफॉरमेंस के लिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया।

विक्रांत मैसी को सम्मान
एक्टर विक्रांत मैसी ने अपनी फिल्म 12वीं फेल के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म में विक्रांत ने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाकर उनके स्ट्रगल के बारे में दुनिया को बताया था। फिल्म ने अपनी ईमानदारी से उन्होंने कइयो के दिल जीते। आज उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसी कैटिगरी में शाहरुख खान ने भी उनके साथ अवॉर्ड जीता है।

करण जौहर ने भी जीता सम्मान
करण जौहर को उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। करण इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे एक्टर्स ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की और अब प्रोड्यूसर करण जौहर को एंटरटेनिंग फिल्म बनाने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।