अजमेर। RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती 2024 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आज 4 सितंबर को जारी किए जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी 7 सितंबर को एग्जाम में बैठने जा रहे हैं, वो राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in से अपने हॉल टिकट आज से चेक कर सकते हैं।
राजस्थान 2nd ग्रेड सीनियर टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव हो रहा है। लिंक खुलते ही आप इसमें अपना रोल नंबर और पासवर्ड की जानकारी भरकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- राजस्थान सीनियर टीचर के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप बाय स्टेप तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां News And Events या Admit card सेक्शन में जाएं।
- आपको RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2025 डाउनलोड करने का लिंक नजर आएगा।
- इसपर क्लिक करके मांगी गई जानकारी सही बॉक्सेज में भर दें।
- सब्मिट करते ही आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
7 सितंबर को ग्रुप ए जीके की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। वहीं सामाजिक विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक लिया जाएगा। इन दोनों सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि के मुताबिक अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

