नई दिल्ली/कोटा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की यही। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दो सप्ताह में 13वीं बढ़ोतरी है। अब देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल 103 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। वहीं, डीजल भी शतक लगा रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम सबसे ऊंचा यानी 122.05 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया है।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का दाम भी 95.07 रुपये से बढ़कर 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल 88 पैसे बढ़कर 122.05 रुपये और डीजल 82 पैसे महंगा होकर 104.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोटा में पेट्रोल 87 पैसे तेज होकर 116.61 रुपये और डीजल 82 पैसे उछल कर 99.61 रुपये रुपये प्रति लीटर हो गया।
यह वाहन ईंधन कीमतों में 22 मार्च से 13वीं वृद्धि है। इससे पहले करीब साढ़े चार माह तक वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। कुल मिलाकर इस दौरान पेट्रोल 9.20 रुपये लीटर महंगा हुआ है। श्रीनगर से लेकर कोच्चि तक देश के सभी प्रमुख शहरों में अब पेट्रोल 103 रुपये प्रति लीटर से अधिक के भाव पर बिक रहा है। झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना औरर आंध्र प्रदेश में डीजल शतक को पार कर चुका है।
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 122.05 | 104.53 |
| मुंबई | 199.67 | 103.92 |
| भोपाल | 117.27 | 100.34 |
| जयपुर | 117.15 | 100.11 |
| रांची | 107.89 | 101.18 |
| पटना | 115.4 | 100.26 |
| चेन्नई | 110.09 | 100.18 |
| बेंगलुरु | 110.25 | 94.01 |

