राजस्थान बोर्ड /12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से होंगी शुरू

0
1134

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं व समकक्ष परीक्षाएं 5 मार्च 2020 से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 3 अप्रेल को पूरी होंगी। बोर्ड ने रविवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। सभी परीक्षाएं प्रातः 8.30 से 11.45 बजे के सत्र में होंगी। सीनियर सैकंडरी समकक्ष परीक्षाओं में वर्ष 2020 में लगभग 8 लाख 70 हजार परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किये गये है।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि गुरूवार 5 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, शुक्रवार 06 मार्च को दर्शन शास्त्र, शनिवार 07 मार्च को हिन्दी अनिवार्य, बुधवार 11 मार्च को राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान, गुरूवार 12 मार्च को पर्यावरण विज्ञान, शुक्रवार 13 मार्च को समाज शास्त्र /लेखाशास्त्र /भौतिक विज्ञान, सोमवार 16 मार्च को शारीरिक शिक्षा, मंगलवार 17 मार्च को इतिहास/ कृषि रसायन विज्ञान/ रसायन विज्ञान, बुधवार 18 मार्च को लोक प्रशासन, गुरूवार 19 मार्च को अर्थशास्त्र/ शीघ्र लिपि-हिन्दी/ अंग्रेजी/ कृषि जीव विज्ञान/ जीव विज्ञान, शुक्रवार 20 मार्च को कंठसंगीत/ नृत्य कत्थक/ वाद्य संगीत और शनिवार 21 मार्च को भूगोल/ व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी।

परीक्षा सोमवार 23 मार्च को मनोविज्ञान, मंगलवार 24 मार्च को हिन्दी साहित्य, उर्दू, साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी), बुधवार 25 मार्च को गणित, शुक्रवार 27 मार्च को अंग्रेजी साहित्य/ टंकण लिपि (हिन्दी), शनिवार 28 मार्च को चित्रकला, सोमवार 30 मार्च को सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग, मंगलवार 31 मार्च को गृह विज्ञान, बुधवार 01 अप्रेल को संस्कृत साहित्य, शुक्रवार 03 अप्रेल को ऑटोमोबाईल/ सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/ स्वास्थ्य देखभाल/ सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाऐं/ फुटकर बिक्री/ ट्रेवल एण्ड टूरिज्म/निजी सुरक्षा/परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स/सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली (कृषि) की परीक्षा होगी।