अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं आट्र्स, कॉमर्स, साइंस का परिणाम मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया। वाणिज्य, 93.64, कला 97.54 और
विज्ञान का परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। विज्ञान में पांच और कला में तीन संयुक्त टॉपर हैं जबकि वाणिज्य में एक छात्रा ने किया टॉप किया है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट तीनों एक साथ जारी किए। 12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई थी, जिसमें 910009 विद्यार्थी पंजीकृत थे। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च महीने में 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो गया है। इसके बाद स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके स्ट्रीम वाइज (साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स) परिणाम चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम, पास पर्सेंटेज सहित अन्य डिटेल भी साझा की गई है।
विज्ञान में पांच परीक्षार्थी ने किया टॉप
विज्ञान में पांच परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनके 99.80 प्रतिशत आए हैं। वहीं कला में तीन टॉपर को एक समान 99.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वहीं वाणिज्य में 99.20 फीसदी अंक लाकर एक छात्रा ने टॉप किया है।
छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन
हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान स्ट्रीम में छात्र 92.64%, छात्राएं 96.42% पास हुई हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में छात्र 98.66% और छात्राएं 99.51% फीसदी पास हुई हैं। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में छात्र का रिजल्ट 95.80% और छात्राओं का रिजल्ट 98.95% फीसदी दर्ज हुआ है।
12वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें
- आधिकारिक राजस्थान बोर्ड वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
SMS से चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो गई है। छात्र या उनके अविभावक SMS से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको RJ12A <रोल नंबर> लिखकर 5676750 पर भेजना होगा। इसके अलावा आप स्ट्रीम के अनुसार RJ12 के आगे A की जगह पर साइंस के लिए S एवं कॉमर्स के लिए C लिखकर दिए नंबर पर भेजें।
राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट लिंक
RBSE 12th साइंस रिजल्ट 2026
RBSE 12th कॉमर्स रिजल्ट 2026
RBSE 12th आर्ट्स रिजल्ट 2026
RBSE 12th वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2026
साइंस का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में कुल 287068 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमें से 285299 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। साइंस का परीक्षा परिणाम 97.52 प्रतिशत दर्ज किया गया। 97.02 प्रतिशत लड़कों और और 98.34 छात्राएं पास हुई हैं। 146644 छात्रों और 98836 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
आर्ट्स का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 591023 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे जिसमें से 583201 स्टूडेंट ने परीक्षा में भाग लिया। परिणाम 97.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है।96.68 लड़के और 98.29 लड़कियां पास हुईं। 156818 लड़के और 227252 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।
कॉमर्स का रिजल्ट
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स में कुल 30798 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 30580 स्टूडेंट ने परीक्षा में भाग लिया। कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत दर्ज किया गया है। लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत क्रमशः 94.04% 92.82% दर्ज किया गया। 13976 लड़के और 8096 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुए।
वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 स्टूडेंट थे जिसमें से 4067 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। कुल 97.20 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया है। इसमें से 96.46% लड़कोंऔर 97.77% लड़कियों ने सफलता प्राप्त की। 1781 में से 832 लड़के और 2286 में से 1328 लड़कियां फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं।

