राजस्थान निकाय चुनाव: 50 में से 36 पर कांग्रेस का अध्यक्ष, 12 पर भाजपा जीती

0
438

जयपुर। प्रदेश के 12 जिलों में 50 निकायों के चुनाव परिणाम सामने आना शुरू हो गए हैं। सभी 50 निकाय के परिणाम आ चुके हैं। इनमें 36 पर कांग्रेस का प्रत्याशी चेयरमैन चुना गया जबकि 12 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय की जीत हुई है।

आज आए परिणामों के अनुसार 12 जिलों में से 6 में कांग्रेस पूरी तरह अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। सिर्फ दो जगह निर्दलीयों को 1-1 सीट हासिल हुई। वहीं, अलवर के 6 अध्यक्षों में भाजपा के 4 और कांग्रेस के 2 रहे। श्रीगंगानगर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही 4-4 अध्यक्ष चुने गए। वहीं, जोधपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस और भाजपा को 1-1 अध्यक्ष मिला।

इस दौरान भरतपुर के नदबई में 20 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस की हरवती देवी ने जीत हासिल की। इस जीत में विधायक जोगिंदर अवाना का अहम रोल रहा। जो लगातार कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए जुटे हुए थे। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 12 जिलों के जारी परिणामों में 1775 में से कांग्रेस को 620, निर्दलीय 595 और बीजेपी को 548, बसपा को सात सीटें मिली थी।

कहां कौन जीता:

अलवर नगर पालिका

1बहरोड़सीताराम यादवकांग्रेस
2खैरथलहरीश रोघाभाजपा
3खेड़लीसंजयभाजपा
4किशनगढ़ बासतारामणिभाजपा
5राजगढ़सतीश दुहरियाभाजपा
6तिजाराझब्बु राम सैनीकांग्रेस

बारां निकाय

1बारांज्योति पारसकांग्रेस
2अंतामुस्तेफा खानकांग्रेस

भरतपुर नगर पालिका

1बयानाविनोद कुमारकांग्रेस
2भुसावरसुनीता देवीकांग्रेस
3डीगनिरंजन लालकांग्रेस
4कामांगीता देवीकांग्रेस
5कुम्हेरराजीवकांग्रेस
6नदबईहरवती देवीकांग्रेस
7नगररामवतारकांग्रेस
8वैरविष्णु महावरकांग्रेस

धौलपुर नगर निगम

1धौलपुरखुशबू सिंहनिर्दलीय
2बाड़ीकमलेश जाटवकांग्रेस
3राजाखेड़ाविरेंद्र सिंहकांग्रेस

दौसा नगर पालिका

1दौसाममता चौधरीकांग्रेस
2बांदीकुईइन्द्रा बैरवाकांग्रेस
3लालसोटरक्षा मित्रकांग्रेस

श्रीगंगानगर नगर पालिका

1अनूपगढ़प्रियंकाभाजपा
2सादुलशहरकांता खीचड़भाजपा
3पदमपुररूबी मिगलानीकांग्रेस
4श्रीविजयनगरराजेंद्र लेघाभाजपा
5गजसिंहपुरचमकौर सिंहकांग्रेस
6रायसिंहनगरमनीषमोहनभाजपा
7श्रीकरणपुरकाका बंसलकांग्रेस
8केसरीसिंहपुरसुमित अग्रवालकांग्रेस

जयपुर नगर पालिका

1शाहपुराबंशीधर सैनीकांग्रेस
2विराट नगरविष्णु सैनीकांग्रेस
3चौमूंविष्णु सैनीकांग्रेस
4कोटपूतलीपुष्पा सैनीकांग्रेस
5चाकसूकमलेश बैरवाकांग्रेस
6फुलेरासंगीता अग्रवालकांग्रेस
7सांभरबालकिशनकांग्रेस
8किशनगढ़ रेनवालअमित कुमार जैनकांग्रेस
9बगरुमालूराम मीणानिर्दलीय
10जोबनेरमंजू देवीकांग्रेस

जोधपुर नगर पालिका

1बिलाड़ारूपसिंह सीरवीभाजपा
2पीपाड़समुदेवी सांखलाकांग्रेस

कोटा नगर पालिका

1इटावारजनी सोनीभाजपा
2रामगंजमंडीदेबीलाल सैनीकांग्रेस

सवाई माधोपुर नगर पालिका

1सवाई माधोपुरविमल महावरकांग्रेस
2गंगापुर सिटीशिवरतनभाजपा

करौली नगर पालिका

1करौलीरसीदा खातूनकांग्रेस
2हिंडौनब्रिजेश जाटवकांग्रेस
3टोडाभीमअमृता मीणाकांग्रेस

सिरोही नगर पालिका

1आबूरोडमगनदान चारणभाजपा

गौरतलब है कि प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। जिसके लिए 2622 मतदान केंद्रों पर कुल 14 लाख 32 हजार 233 मतदाता ने मतदान किया था।

इन जिलों में होगा फैसला

अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सिरोही और श्रीगंगानगर पर अध्यक्ष चुने जा रहे हैं।