नई दिल्ली। UPSC Result 2024 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया है।
कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे।
इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया।
कुल 1129 पदों में 180 वैकेंसी आईएएस की है। 55 वैकेंसी आईएफएस और 147 आईपीएस की हैं। सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए के 605 और ग्रुप बी सर्विसेज के 142 पद हैं। कुल वैकेंसी में 455 पद अनारक्षित हैं। 109 पद ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग के लिए हैं।
यहां देखें पूरा रिजल्ट , Direct Link
शक्ति दुबे बनीं टॉपर
एसएससी की ओर से जारी रिजल्ट में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने AIR 1 प्राप्त की है। शक्ति दुबे ने अपने मॉक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने स्कूली पढ़ाई लिखाई प्रयागराज से की है. इसके अलावा, उन्होंने ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। वहीं, उन्होंने बीएचयू से साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। शक्ति दुबे ने बताया कि वह साल 2018 से तैयारी कर रही थीं।
UPSC CSE Toppers 2024 List
| UPSC CSE रिजल्ट रैंक | यूपीएससी टॉपर के रोल नंबर | UPSC IAS परीक्षा टॉपर्स के नाम |
| 1 | 0240782 | शक्ति दुबे (Shakti Dubey) |
| 2 | 0101571 | हर्षिता गोयल (Harshita Goel) |
| 3 | 0867282 | डोंगरे अर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG) |
| 4 | 0108110 | शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG) |
| 5 | 0833621 | आकाश गर्ग (AAKASH GARG) |
| 6 | 0818290 | कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA) |
| 7 | 6902167 | आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL) |
| 8 | 6613295 | राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA) |
| 9 | 0849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL) |
| 10 | 5400180 | मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI) |
| 11 | 8200949 | एट्टाबॉयिना साई शिवानी |
| 12 | 5809367 | आशी शर्मा |
| 13 | 5912548 | हेमन्त |
| 14 | 0818331 | अभिषेक वशिष्ठ |
| 15 | 1010403 | बन्ना वेंकटेश |
| 16 | 6907627 | माधव अग्रवाल |
| 17 | 0810414 | संस्कृति त्रिवेदी |
| 18 | 2604936 | सौम्या मिश्रा |
| 19 | 0833456 | विभोर भारद्वाज |
| 20 | 2200688 | त्रिलोक सिंह |
| 21 | 0859649 | दिव्यांक गुप्ता |
| 22 | 0865358 | रिया सैनी |
| 23 | 1214507 | बी शिवचंद्रन |
| 24 | 0334811 | आर रंगमंजू |
| 25 | 1202909 | जी जीई ए एस |
| 26 | 6618486 | शिवांश सुभाष जगाड़े |
| 27 | 0410502 | रोमिल द्विवेदी |
| 28 | 7809511 | ऋषभ चौधरी |
| 29 | 1203512 | सुभाषकार्तिक एस |
| 30 | 0109558 | पंचाल स्मित हसमुखभाई |
| 31 | 0510887 | श्रेया त्यागी |
| 32 | 1126194 | उत्कर्ष यादव |
| 33 | 0816777 | अल्फ्रेड थॉमस |
| 34 | 0413837 | अभि जैन |
| 35 | 0840850 | श्रेयक गर्ग |
| 36 | 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव |
| 37 | 0801201 | शोभिका पाठक |
| 38 | 6319367 | अभिषेक शर्मा |
| 39 | 1204543 | मोनिका आर |
| 40 | 3405835 | इरम चौधरी |
| 41 | 0815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर |
| 42 | 1221566 | पवित्रा पी |
| 43 | 6616032 | अवधिजा गुप्ता |
| 44 | 0869198 | मुदिता बंसल |
| 45 | 1907228 | मालविका जी नायर |
| 46 | 8203187 | रावुला जयसिम्हा रेड्डी |
| 47 | 1902150 | नंदना जी पी |
| 48 | 0705455 | रितिका रथ |
| 49 | 4108641 | सौरव सिन्हा |
| 50 | 0823200 | अंकुर त्रिपाठी |
IAS, IPS समेत किस सर्विस में कितनी वैकेंसी
रिक्तियों में आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

