यह गाड़ी भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से गुजरेगी
कोटा। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यशवंतपुर–बीकानेर–यशवंतपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 06543 (यशवंतपुर–बीकानेर) का संचालन 11 से 25.मार्च तक प्रत्येक बुधवार को कुल 3 फेरों के लिए किया जाएगा।
यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में यशवंतपुर स्टेशन से 07.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन शुक्रवार को 00.03 बजे भवानी मंडी, 00.28 बजे रामगंज मंडी, 02.20 बजे कोटा जंक्शन तथा 04.10 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन पर ठहराव लेते हुए 15.00 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06544 (बीकानेर–यशवंतपुर) का संचालन 14 से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को 3 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बीकानेर स्टेशन से 01.00 बजे प्रस्थान कर 11.10 बजे सवाई माधोपुर जंक्शन, 12.45 बजे कोटा जंक्शन, 13.48 बजे रामगंज मंडी तथा 14.13 बजे भवानी मंडी पर ठहराव लेते हुए तीसरे दिन सोमवार को प्रातः 04.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में यशवंतपुर जंक्शन, तुमकुर, अरसिकेरे जंक्शन, बिरूर जंक्शन, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, एसएसएस हुब्बल्ली जंक्शन, धारवाड़, बेलगावी, घाटप्रभा, मिराज जंक्शन, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड, सतारा, पुणे जंक्शन, लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, बामनिया, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, जयपुर जंक्शन, रिंगस जंक्शन, सीकर जंक्शन, चूरू, रतनगढ़ जंक्शन तथा श्री डूंगरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।
इस विशेष ट्रेन में 5 सामान्य श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।

