यमुना जी को 200 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करेंगे अग्रवाल समाज के श्रद्धालु

0
5
file photo

कोटा। अग्रवाल समाज द्वारा धर्म एवं आस्था से जुड़े विशेष कार्यक्रम के तहत 13 मार्च को मथुरा में यमुना जी को 200 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी।

कोटा अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन डॉ. आर.के. राजवंशी एवं जिला अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में यमुना नदी में 15 नौकाओं की सहायता से चुनरी अर्पित की जाएगी। यह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।

कार्यक्रम संयोजक सुनील निमोदया एवं अनीता मित्तल ने जानकारी दी कि 12 मार्च को कोटा से 35 अग्रबंधुओं का दल मथुरा के लिए रवाना होगा। यह दल मथुरा, वृंदावन, बरसाना सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगा।

संरक्षक जगदीश अग्रवाल एवं महिला जिलाध्यक्ष रूचि अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु मथुरा के प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। 12 मार्च को सुबह ट्रेन द्वारा कोटा से मथुरा पहुंचने के बाद वहां बस द्वारा विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। यात्रा पूर्ण होने के बाद 13 मार्च की रात्रि में सभी श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से कोटा वापस लौटेंगे।