मोशन एजुकेशन ने लॉटरी 5.0 में दी हजारों जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

0
10

कोटा। मोशन एजुकेशन की ओर से द्रोणा-2 कैंपस में बुधवार रात शिक्षा की लॉटरी-5.0 में हजारों जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी गईं। लॉटरी के लिए दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि मोशन पिछले चार साल से अपने यूट्यूब चैनलों से होने वाली आय से इस तरह की स्कॉलरशिप दे रहा है। इसका मकसद उन विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देना है, जो आर्थिक कारणों से पीछे रह जाते हैं, लेकिन प्रतिभा और जज्बे में किसी से कम नहीं होते।

लॉटरी में चेतन कुमार को कोटा में क्लासरूम कोचिंग के साथ हॉस्टल और मेस की सुविधा दी गई है। 51 विद्यार्थियों को कोटा में निशुल्क क्लासरूम कोचिंग दी गई। वहीं सरप्राइज रिवार्ड के तहत पहले से मोशन में पढ़ रहे 3 छात्रों की जमा फीस लौटाई जा रही है। इसके अलावा 10 दिव्यांग विद्यार्थियों को कोचिंग फीस में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देकर मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है।

इसके अलावा मोशन एजुकेशन के देशभर में संचालित 80 स्टडी सेंटर और कुवैत स्थित सेंटर पर भी 200 विद्यार्थियों को लॉटरी के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की खास बात यह रही कि स्कॉलरशिप पाने वाले विद्यार्थियों में 50 प्रतिशत छात्राएं हैं।

अन्य श्रेणियों में भी बड़ी संख्या में छात्रों को राहत दी गई है। 251 विद्यार्थियों को 35,000 रुपए, 351 को 45,000, 551 को 55,000, 751 को 65,000 और 1001 विद्यार्थियों को मात्र 75,000 रुपए में कोटा में क्लासरूम कोचिंग का अवसर मिला है। इसके साथ ही 5555 स्टूडेंट्स को मोशन का अमृत कोर्स पूरी तरह निशुल्क दिया गया है, जिससे वे मोशन लर्निंग ऐप के माध्यम से जेईई या नीट की तैयारी कर सकेंगे।

इतना ही नहीं, करीब 23,000 विद्यार्थियों को नीट, जेईई और बोर्ड परीक्षाओं के पीवायक्यू और एनसीईआरटी आधारित प्रैक्टिस बुक्स निशुल्क वितरित की जाएंगी, जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय सहित संस्थान के कई वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

सीबीटी के ऑल इण्डिया रैंकर के लिए रिवार्ड की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मोशन एजुकेशन की ओर से 26 मार्च को जेईई मेन स्टूडेंट्स के लिए देश के 172 शहरों में एक साथ आयोजित ऑल इंडिया सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के रिवार्ड की घोषणा भी की गई। इसमें ऑल इण्डिया रैंक एक पर रहे बोधिरूपी दत्ता को 51,000, दूसरी रैंक पर रही पलाक्षी चौहान को 21,000 और तीसरे स्थान पर रहे ऋषित गोयल को 11,000 रुपए दिए गए।

ओरिएंटेशन में दिए सफलता के मंत्र
मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने कहा कि वास्तविक मोटिवेशन बाहर से नहीं, बल्कि भीतर से आता है। वे द्रोणा-2 कैंपस में बुधवार शाम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हजारों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि नए माहौल में ढलने में 10 से 15 दिन का समय लगना सामान्य है, इसलिए शुरुआती असहजता से घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने मोशन की कोचिंग प्रणाली, अकादमिक स्ट्रक्चर और प्रभावी अध्ययन पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत क्लास अटेंडेंस, नियमित टाइम-टेबल, शॉर्ट नोट्स बनाना और लगातार रिवीजन सफलता की बुनियादी शर्तें हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने, नियमित टेस्ट देने और उनका गहन विश्लेषण करने पर जोर दिया। कम अंक आने पर निराश होने के बजाय अपनी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें सुधारने की सलाह दी। कार्यक्रम में जेईई डिवीजन के ज्वाइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव और नीट डिवीजन के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया